योजना या सरकार से संबंधित खबर में शंका होने पर इस नंबर पर कर... - CG Sandesh

योजना या सरकार से संबंधित खबर में शंका होने पर इस नंबर पर कर सकते हैं व्हाट्सएप्प

पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने जनता से सरकार से संबंधित संदिग्ध फर्जी खबरों को साझा करने की अपील की है। कल राज्यसभा में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार से संबंधित मामलों पर प्रसारित हो रही खबरों या सूचनाओं के संबंध में कोई भी शिकायत या तथ्य जांच अनुरोध व्हाट्सएप नम्बर 8799711259 पर, ईमेल से या पीआईबी वेबसाइट के माध्यम से भेजी जा सकती है। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सरकार से जुड़ी फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए नवम्बर 2019 में तथ्य जांच इकाई बनाई थी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें