BSF कांस्टेबल भर्ती को लेकर गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला - CG Sandesh

BSF कांस्टेबल भर्ती को लेकर गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल -बीएसएफ में कांस्टेबल भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच को ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट मिलेगी, जबकि शेष पूर्व अग्निवीरों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी छूट दी जाएगी।

अधिसूचना में कहा गया है कि प्रत्येक भर्ती वर्ष में पूर्व अग्निवीरों के लिए रिक्तियां आरक्षित रहेंगी। पूर्व सैनिकों के लिए 10 प्रतिशत और ट्रेड्समैन के लिए तीन प्रतिशत तक रिक्तियां आरक्षित रहेंगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें