विडियो : उफनती नदी को पार करने की कोशिश में फँसा युवक, मोटरस... - CG Sandesh

विडियो : उफनती नदी को पार करने की कोशिश में फँसा युवक, मोटरसायकल सहित नदी में बहने से पहले अन्य दो लोगों ने बचाई जान.

तेज बारिश के चलते कल बसना ब्लाक के गढ़फुलझर से नरसिंहनाथ मार्ग पर स्थित एक पुल पर पानी ऊपर से बहने लगा. यह पुल गढ़फुलझर ओड़िशा मार्ग के लवड़ीदरहा के पास है. जहाँ पुल के ऊपर से तेज बहाव होने के बावजूद एक युवक इसे पार करने की नाकाम कोशिश में जीवन और मौत से संघर्ष करता हुआ उसे आधे दुर से लौटना पड़ा.

जबकि उस युवक को वहां खड़े अन्य कई लोगों द्वारा पुल को पार ना करने की चेतावनी दी गई थी. फिर युवक ने लोगों की बातों को अनसुना करते हुए पुल को पार करने की नाकाम कोशिश में अपनी मोटरसायकल को तेज बहते हुए पानी में जाने दिया.  

तेज बहते पानी के बीच जब युवक पुल के बीच में पहुँचा तब पानी का बहाव इतना तेज था कि उसे खींचते हुए पुल के किनारे तक ले गया, मगर फिर भी वह युवक नाले को पार करने की जिद में था इस कोशिश में जैसे ही वह पुल से निचे गिरने वाला था उतने में भी पुल के इस ओर से उसके कारनामा को देखने वाले उसके पास पहुंचे और अपने जान की परवाह किये बिना उस युवक को पकड़कर पुल में गिरकर बहने से बचाया.

पुल से गिरते समय युवक मोटर सायकल को भी नही छोड़ पा रहा था जिसके चलते उसे बचाने गए दो अन्य लोगों की भी जिंदगी ख़तरे में आई गई थी. मगर अन्य दो लोगों ने साहस दिखाकर युवक को मोटरसायकल सहित गिरने से बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया.


अन्य सम्बंधित खबरें