सड़क की जर्जर अवस्था को लेकर  ग्राम अंकोरी की दो छात्राओं ने ... - CG Sandesh

सड़क की जर्जर अवस्था को लेकर ग्राम अंकोरी की दो छात्राओं ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, बताया बसना से पदमपुर रोड के मार्ग का हाल.

अपने क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा से परेशान होकर बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम अंकोरी की दो छात्राओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अथवा लोक निर्माण विभाग के मंत्री को पत्र लिखा है. विगत कई वर्षों यह सड़क की जर्जर अवस्था में है और लगातार हादसे होने के बावजूद इस सड़क को बनाने की अब तक कोई पहल नहीं की गई है.

बसना से बंसुला, गढ़फुलझर,अंकोरी होते यह सड़क ओडिशा के पदमपुर तक जाती है. इस सड़कों में कई जहग ऐसे है जहाँ केवल गड्डे ही बचे है इसके अलावा सड़क के किनारे मुरुम नहीं होने की वजह से लगभग 15 से 30 सेंटीमीटर गड्डा है. जिसके चलते अक्सर बाइक सवार रोड में बाइक चलाते समय गिर कर दुर्घटना की चपेट में आ जाते है और आये दिन सड़कों से मौत की ख़बर आती है.

पत्र में बताया गया है कि हमारा सड़क पदमपुर से बसना मार्ग बहुत ही जर्जर हो चूका है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है. जिसके चलते बालिकाओं ने मुख्यमंत्री से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जन कल्याण के लिए अतिशिघ्र बसना से पदमपुर मार्ग का जीर्णोद्धार करने की कृपा करने के लिए मांग की है.

छात्राओं ने बताया है कि बसना से पदमपुर रोड अतिदुर्गम है, सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे है और चौड़ाई भी कम है इसलिए दुर्घटनाएं होती रहती है. कुछ जगहों में सड़कों का मरम्मत भी किया जा रहा है लेकिन मटेरियल नही डाला जा रहा है. जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से सड़क ठीक करवाने की बात कही गई है. ताकि वहां के लोग चैन से सड़क पर चल सकें.

गौरतलब है कि जब से यह सड़क बनी है तब से लेकर आज तक यह केवल एकल मार्ग ही रहा है. मगर अब वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते अब यह सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहा है. एकल मार्ग होने के बावजूद यहाँ अनियमित रूप से कई कई प्रकार के ओवरलोड वाहनों को तेज एवं लापरवाही पूर्वक आते-जाते देखा जा सकता है. सड़क के किनारे खड़े होकर केवल 30 मिनट से कम समय के भीतर ही ओवरलोड वाहनों को आते-जाते देखा जा सकता है. जिसके चलते ऐसा लगता है कि यह सड़क पर वाहन के भार को लेकर कोई नियम ही नहीं बनाया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें