छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में शीत लहर की आशंका - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में शीत लहर की आशंका

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर का अनुमान व्यक्त किया गया है। असम, मेघालय और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा।

पूर्वोत्तर, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर भी 30 दिसम्बर तक घना कोहरा रहेगा। असम में कल तक न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस और अगले 2 दिन तक छत्तीसगढ़ में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें