कर्मचारी ने लगाया पालिका को लाखों का चूना ! - CG Sandesh

कर्मचारी ने लगाया पालिका को लाखों का चूना !

सरायपाली नगरपालिका में कार्यरत कर्मचारी द्वारा भारी वित्तीय अनियमितता कर शासन को लाखों का चुना लगाये जाने का आरोप लगातार लगाया जा रहा है. बावजूद इसके अधिकारी खामोश है. जिसे लेकर अब प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की मांग भी की जा रही है.

इस विषय पर सरायपाली नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना ने बताया की नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी जो भृत्य के पद पर रहते हुए वित्तीय विभाग नगर पालिका का पूरा संभाल रहा था. जिसने मौके का फायदा उठाकर नगरी प्रशासन को लाखों का चूना लगा दिया है.

उन्होंने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी इस विषय पर जांच की तो बात कर रहे हैं लेकिन दोषी कर्मचारी का नाम सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं. रैना ने कहा कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दोषी कर्मचारी पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए और कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए.

हरदीप सिंह रैना ने दोषी कर्मचारी को वित्त विभाग की जवाबदारी देने पर भी सवाल उठाये है. उन्होंने पूछा है कि किसके आदेश से दोषी कर्मचारी को वित्त विभाग की जवाबदारी दी गई थी. आदेश देने वाले व्यक्ति पर भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

जानकारी के अनुसार लगभग 42 लाख रुपये की अनुमानित राशि के ग़बन करने का आरोप लगाया जा रहा है. जो कि आडिट में सामने आया है मगर ऊँची पहुँच के चलते गबन करने वाले कर्मचारी को बचाया जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें