स्कूल से घर लौट रही बच्ची को मोटरसायकल ने मारी ठोकर, जुर्म दर्ज
बसना थाना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में तेज एवं लापरवाही पूर्वक मोटरसायकल को चलाकर 6 वर्ष की बच्ची को एक्सीडेंट करने की शिकायत बच्ची के पिता रोशन वैष्णव ने बसना थाने में दर्ज कराई है. बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसकी लड़की मनीषा वैष्णव कक्षा तीसरी में पढ़ती है और जब 27 अगस्त 2018 की शाम को 4 बजकर 10 मिनट में अपने स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर गढफुलझर से पढ़ाई कर घर वापस आ रही थी तब घर के सामने रोड पार करते समय गढ़फुलझर चौक की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 0296 का चालक अपने मोटर सायकल को बहुत ही तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर 6 वर्ष की बच्ची मनीषा वैष्णव को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया और मोटर सायकल से घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया था. जिससे बच्ची को सिर मे, दाहिने पैर और सिना मे चोंट लगी है. मामले में पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 0296 के चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत मामले को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.