news-details

CG : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे केन्द्रीय खेल मंत्री मांडविया

छत्तीसगढ़ को प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-दो हजार छब्बीस की मेजबानी मिली है। इसका उद्घाटन राजधानी रायपुर में चौदह फरवरी को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया शामिल होंगे।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल नई दिल्ली में खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलना राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। यह अवसर पर राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा।    

वहीं, केन्द्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में इस प्रकार के आयोजन खेलों के प्रति नये उत्साह और अवसर पैदा करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को आयोजन की सभी तैयारियों में केन्द्र सरकार द्वारा सहयोग का भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, हॉकी, फुटबॉल और तैराकी सहित सात मुख्य खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सरगुजा संभाग में कुश्ती, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग, रायपुर में हॉकी, फुटबॉल और तैराकी तथा बिलासपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें