SIR नागरिकों की सुविधा के लिए है, परेशान करने के लिए नहीं - ... - CG Sandesh

SIR नागरिकों की सुविधा के लिए है, परेशान करने के लिए नहीं - ECI

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जारी असमंजस को दूर करते हुए आम जनता के लिए राहत भरा फैसला लिया है। आयोग ने साफ किया है कि यह पूरी कवायद नागरिकों की सुविधा के लिए है, न कि उन्हें परेशान करने के लिए।

नई गाइडलाइंस के मुताबिक, 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, गंभीर बीमारों और दिव्यांगों को अब ईआरओ कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। आयोग ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए अब इन मतदाताओं को सीधे फोन करने का फैसला लिया है, ताकि उन्हें घर पर ही सुनवाई की सुविधा दी जा सके।

इसके अलावा, जो लोग नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे राज्य या विदेश में हैं, उन्हें भी व्यक्तिगत पेशी से छूट दी गई है। सैनिकों और सरकारी कर्मचारियों के मामले में उनके परिवार का कोई भी सदस्य 13 निर्धारित दस्तावेजों में से एक जमा कर प्रक्रिया पूरी कर सकता है, जिससे अब वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना या सुधारना बेहद आसान हो जाएगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें