आधार सेवाओं को सरल और अधिक जन-अनुकूल बनाने 'उदय' लॉन्च - CG Sandesh

आधार सेवाओं को सरल और अधिक जन-अनुकूल बनाने 'उदय' लॉन्च

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार शुभंकर 'उदय' लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य आधार सेवाओं को आम नागरिकों के लिए सरल और अधिक जन-अनुकूल बनाना है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार शुभंकर 'उदय' लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य आधार सेवाओं को आम नागरिकों के लिए सरल और अधिक जन-अनुकूल बनाना है। साथ ही यह मैस्कॉट आधार से जुड़ी जानकारी, अपडेट, प्रमाणीकरण, ऑफलाइन सत्यापन और जिम्मेदार उपयोग जैसे विषयों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

इस मैस्कॉट का चयन MyGov प्लेटफॉर्म पर आयोजित राष्ट्रीय डिजाइन और नामकरण प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया, जिसमें देशभर से 875 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। केरल के त्रिशूर निवासी अरुण गोकुल ने डिजाइन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया, जबकि नामकरण प्रतियोगिता में भोपाल की रिया जैन विजेता रहीं। UIDAI के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित कार्यक्रम में मैस्कॉट का अनावरण किया और विजेताओं को सम्मानित किया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें