news-details

यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने और सुरक्षित वापस लाने का लक्ष्य तय

भारत ने वर्ष 2040 तक अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने और सुरक्षित वापस लाने का लक्ष्य तय किया है। यह जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) की मैनेजमेंट काउंसिल के चेयरमैन ए.एस. किरण कुमार ने दी। ए.एस. किरण कुमार अहमदाबाद स्थित पीआरएल परिसर में आयोजित खगोलीय सोसायटी ऑफ इंडिया (ASI) के 5वें सिम्पोजियम के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2040 तक भारत कई महत्वपूर्ण अंतरिक्ष अभियानों को अंजाम देगा। इसी समय-सीमा में भारत चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने और अपना स्वयं का स्पेस स्टेशन स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में चंद्रयान मिशन का अगला चरण लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही चंद्रमा पर लैंडर और रोवर मिशन के लिए जापान के साथ सहयोग पर भी काम चल रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें