स्वयं सेवकों द्वारा दशकर्म कार्यक्रम में सहभागिता निभा कर समाज मे अनुकरणीय मिसाल पेश किया
भंवरपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के स्वयं सेवकों ने एक बार फिर समाज में अनुकरणीय मिसाल पेश किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरानगर भंवरपुर निवासी रासेयो सलाहकार समिति सदस्य कौशल डड़सेना का निधन हो गया। जिनका दशकर्म कार्यक्रम बुधवार को था। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के प्राचार्य जेपीएस नेताम के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान के नेतृत्व में 21 रासेयो स्वयं सेवकों द्वारा दशकर्म कार्यक्रम में सहभागिता निभाई गई।
गौरतलब है कि कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान के नेतृत्व में इसके पहले भी भंवरपुर या आसपास कहीं दशकर्म आदि शोक कार्यक्रम हो अथवा धार्मिक कार्यक्रम हो रासेयो स्वयं सेवकों द्वारा सेवा भावना से श्रमदान किया जाता रहा है। कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में रासेयो स्वयं सेवकों के इस कार्य की सराहना भंवरपुर के सरपंच कृष्णकुमार पटेल, रासेयो सलाहकार समिति सदस्य कमल स्वर्णकार, होरी डड़सेना सहित ग्रामीणों ने की है। स्वयं सेवक ओमप्रकाश, गोरखनाथ, डिग्रीलाल, दीपक खुंटे, देवकुमार सिदार, कृष्णकुमार, भूषण सिदार, देवकुमार सिदार, राकेश सिदार, रमाकांत, तरुण चौधरी, डिगेश, दुर्गेश साहू, कमलेश सिदार, कार्तिकराम, रोशन बारिक, दीपक पंडा, विद्याधर, जितेंद्र कुमार, मुकेश निषाद एवं कुमार दास का सहयोग सराहनीय रहा।