दो नई डाक सेवाओं की घोषणा, इतने घंटे में होगी डिलीवरी - CG Sandesh

दो नई डाक सेवाओं की घोषणा, इतने घंटे में होगी डिलीवरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय डाक की दो नई सेवाओं- 'स्पीड पोस्ट 24' और 'स्पीड पोस्ट 48' की घोषणा की है। ये सेवाएं 24 और 48 घंटे में डाक और दस्तावेजों को सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित करेंगी।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल भारतीय डाक की दो नई सेवाओं- 'स्पीड पोस्ट 24' और 'स्पीड पोस्ट 48' की घोषणा की है। ये सेवाएं 24 और 48 घंटे में डाक और दस्तावेजों को सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित करेंगी। श्री सिंधिया ने मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के पिछोर में यह घोषणा की। 

यह डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सिंधिया ने कहा कि ये सेवाएं समयबद्ध, विश्वसनीय और त्वरित डिलीवरी का नया मानक स्थापित करेंगी।

सिंधिया ने इस दौरान 2 लाख की लागत से पुनर्निर्मित पिछोर उप डाकखाने का उद्घाटन किया तथा 1 करोड़ 11 लाख की लागत से बनने वाले नए उप कार्यालय भवन का शिलान्यास किया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें