खेलो इंडिया के तहत खेल दिवस पर 50 हजार एवं प्रशस्ति पत्र से ... - CG Sandesh

खेलो इंडिया के तहत खेल दिवस पर 50 हजार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान करेंगे मुख्यमंत्री

जे एम उमा शाला जगदीशपुर के 11 वी के छात्र पुरन सिंह को आज 29 अगस्त को खेल दिवस पर 50 हजार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जाएगा। बात दे खेलों इंडिया पुणे महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ टीम ने कबड्डी में तृतीय स्थान प्राप्त किया था. जिसके लिये शासन के योजना के अंतर्गत यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदान किया जा रहा है। ज्ञात हो कि पुरन सिंह पूर्व में भी छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस उपलब्धि का श्रेय संस्था के पी टी आई हेमंत बारीक को जाता हैं जो एक राष्ट्रीय निर्णायक एव राष्ट्रीय खिलाडी रहे हैं। उन्ही के मार्गदर्शन से जगदीशपुर विद्यालय से बहुत से छात्रों ने राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। पूरन सिंह के चयन होने पर प्राचार्य एवं पाइक एव समस्त स्टॉप ,क्षेत्र के जनता ने बधाई दी एव उज्वल भविष्य की कामना की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें