CG : 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद वेश में वंदे मातरम गाकर... - CG Sandesh

CG : 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद वेश में वंदे मातरम गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव के दौरान पन्द्रह सौ बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में एक साथ वंदे मातरम का गायन किया। 

इस अवसर पर बच्चों ने नशामुक्ति की शपथ लेकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बिलासपुर के युवाओं ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें