CG : वाहन में लगी आग, 2 युवकों की जलकर मौत - CG Sandesh

CG : वाहन में लगी आग, 2 युवकों की जलकर मौत

छत्तीसगढ़ में 14 जनवरी को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, वे तातापानी महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

पहली घटना कोरबा जिले की है, जिसमें बिलासपुर से तातापानी जा रहे दो युवकों की कोरबा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरगा चौकी के पास उस समय हुआ, जब इन युवकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई, जिससे इसमें सवार दोनों युवकों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बलरामपुर जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग एक वाहन में सवार होकर तातापानी महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी उनका वाहन राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेड़ाघाट गांव के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें