राष्ट्रीय खेल दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया शा.बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में
सर्वकालिक महान हाकी खिलाड़ी ध्यान चंद की जयंती शा.बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिरदा में कबड्डी खेलकर मनाई गई। विद्यालय में "फिट इण्डिया अभियान" का सीधा प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। इसके बाद द्वितीय सत्र में कबड्डी का आयोजन किया गया। मिडिल छात्रों की भगतसिंह दल ने आजाद दल को 12 अंकों से पराजित किया।
प्राथमिक शाला की बालिकाओं का मैच भी रोमांचक रहा। इस अवसर पर विशेष रूप से हायर सेकंडरी स्कूल पिरदा के क्रीड़ा शिक्षक खीरसागर कैवर्त हुए।मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक बंशीलाल ध्रुव उपस्थित रहे। इसके पूर्व हाकी के जादूगर ध्यानचंद को नमन करते हुए शिक्षक लोरीश कुमार ने "फिट इण्डिया अभियान" को हरेक छात्रों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी शारीरक अकर्मण्यता, टीवी-मोबाइल के अधिक उपयोग और जंकफूड के सेवन से जीवनशैली जनित रोगों के शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि तैरना हमारी ग्रामीण जीवन शैली का एक अँग था जो अब विलुप्त हो रहा है। उन्होंने छात्रों से तैराकी सीखने एवं अपने अपने गाँवों में तालाबों के बचाव के लिए अपने पालकों से चर्चा करने को कहा। इस अवसर पर प्रभारी शिक्षक गुणसागर पटेल, सीताकांत प्रधान सहित पालक गण भी उपस्थित थे।आभार प्रदर्शन प्राथमिक शाला की शिक्षिका मीतू रोमा ने किया।