ITBP के नए महानिदेशक बने शत्रुजीत कपूर - CG Sandesh

ITBP के नए महानिदेशक बने शत्रुजीत कपूर

आई.टी.बी.पी मुख्यालय में आयोजित एक औपचारिक समारोह में आईपीएस शत्रुजीत कपूर ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने यह पदभार मौजूदा आईटीबीपी प्रमुख प्रवीण कुमार से ग्रहण किया, जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

इस विशिष्ट बल में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व शत्रुजीत कपूर ने अपने मूल कैडर हरियाणा में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें पुलिस महानिदेशक एवं राज्य पुलिस बल के प्रमुख राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक, सीआईडी प्रमुख तथा राज्य अपराध शाखा के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्व शामिल हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें