अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन करते 2 व्यक्तियों को ग्रामीण... - CG Sandesh

अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन करते 2 व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ा.

आज बसना थाना अंतर्गत ग्राम चिमरकेल के ग्रामीणों ने 2 युवक को अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक सरायपाली के पठारिपाली और बेल्डीही पठार के बताये जा रहें है. ग्रामीणों की पुछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम रमजी कोसरिया और भानु प्रताप बताया है. इस मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दे दी गई है. जिसके बाद कार्यवाही हेतु बसना पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है.  

हलाकि यह महुआ शराब कहाँ से लाया गया है और कहाँ ले जाया जा रहा था इस बात की पुछताछ किया जाना अभी बाकी है. जानकारी के अनुसार भंवरपुर क्षेत्र के वनांचल ग्राम चनाट की ओर महुआ शराब का अवैध व्यापार जोरों-शोरो पर है. क्षेत्र में अक्सर अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करते हुए आरोपी पकड़ाते है लेकिन उनके ठिकानों का पता नहीं चल पता है. जहाँ महुआ शराब बनाई जाती है.


अन्य सम्बंधित खबरें