सचिव संघ के नेहरू पटेल बने अध्यक्ष, काँटे की थी टक्कर - CG Sandesh

सचिव संघ के नेहरू पटेल बने अध्यक्ष, काँटे की थी टक्कर

सरायपाली जनपद पंचायत के मनरेगा भवन में आज सचिव संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ । अध्यक्ष पद हेतु 2 उम्मीदवार खड़े हुवे थे ।जिसमें सीधी टक्कर में बोदापाली के नेहरू पटेल 4 वोट से विजयी हुवे ।

निर्वाचन अधिकारी जयलाल भोई ( प्रभारी पंचायत इंस्पेक्टर ) ने बताया कि सरायपाली जनपद में कुल 105 सचिव संघ के सदस्य है । जिनमे 94 सदस्य उपस्थित थे । अध्यक्ष पद हेतु नेहरू पटेल व बृजमोहन साहू ने नामांकन दाखिल किया । पश्चात मतदान शुरू हुवा ।अंतिम मतगणना में नेहरू पटेल को 48 व बृजमोहन साहू को 44 वोट प्राप्त हुवा । 2 वोट निरस्त किया गया । शेष 11सदय अनुपस्थित थे । निर्वाचन अधिकारी जयलाल भोई को 4 वोट से विजयी घोषित किया गया । 2 अन्य सहायक निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी चरण पटेल व शंकर लाल भोई भी उपस्थित थे।

विजयी घोषित होने के पश्चात सभी सदस्यों ने अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नेहरू पटेल को बधाई दी । नेहरू पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी बृजमोहन साहू को भी धन्यवाद देते हुवे उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन मांगा । साहू ने कहा कि सचिवों के हित व अधिकार के लिए वे हमेशा साथ रहेंगे ।

विजयी घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित सचिव संघ के अध्यक्ष नेहरू पटेल ने सभी साथियों व निर्वाचनअधिकारीयो का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे कहा कि वे सचिव लोगो के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए सभी से सलाह मशविरा कर कदम उठाएंगे । सचिवों को कार्यक्षेत्र में होने वाली दिक्कतों व परेशानियों को उच्च अधिकारियों से मिलकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें