पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार करेंगे साझा, मो... - CG Sandesh

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार करेंगे साझा, मोबाइल पर सुन सकेंगे प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी के 'मन की बात' कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 130वां संस्करण होगा। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, ए.आई.आर. न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी के 'मन की बात' कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 130वां संस्करण होगा। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, ए.आई.आर. न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण ए.आई.आर. न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी होगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी से इस कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण किया जायेगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें