भंवरपुर के ग्राम धुपेनडीह में पकड़ाए 6 जुआड़ी. - CG Sandesh

भंवरपुर के ग्राम धुपेनडीह में पकड़ाए 6 जुआड़ी.

चौकी भंवरपुर थाना बसना द्वारा 29 अगस्त को रात करीब साढ़े दस बजे जुआ एक्ट की की कार्यवाही कर पांच जुआडियों को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम धुपेनडीह मे बस्ती गली चबुतरा पास मे कुछ जुआडियान खडखडिया गोटी पट्टी से रूपये पैसे की हार जीत की दांव लगाकर खडखडिया नामक जुआ खेल रहे है. मुखबिर के बताये स्थान मौका पहुंचकर जब घेराबंदी किया गया तो वहां से कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये. पर मौके पर आरोपी लोकेश नायक, सकील खान, परमानंद साव, नंदलाल सिदार, अनु ऊर्फ अंकित अग्रवाल, राजकुमार बंजारा को पकडा गया.


जिसके पास एवं फड से क्रमश: कुल जुमला रकम 8100/- आठ हजार एक सौ रूपये तथा 06 नग गोटी खडखडिया की एक नग पट्टी, एक नग टोकरी को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा सदर 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध घटित का करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें