CG : पुलिस ने गुम हुए मोबाइल ढूंढकर उनके असली मालिकों को सौं... - CG Sandesh

CG : पुलिस ने गुम हुए मोबाइल ढूंढकर उनके असली मालिकों को सौंपे

मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की बढ़ती घटनाओं के बीच दुर्ग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक सराहनीय पहल की है। पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक और विशेष टीम की मदद से विभिन्न क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया है। दुर्ग पुलिस ने दुर्ग, भिलाई, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव एवं रायपुर क्षेत्र से गुम हुए कुल 202 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई है।

इन मोबाइलों को भिलाई स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके मालिकों को सौंपा गया। इस अवसर पर दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपते हुए इस अभियान में शामिल पुलिस टीम की सराहना की और उन्हें सम्मानित भी किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि गुम या चोरी हुए मोबाइल का दुरुपयोग गैरकानूनी गतिविधियों में किया जा सकता है, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर मोबाइल धारकों ने खुशी जाहिर की और दुर्ग पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें