प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम देखने का क... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम देखने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखने का आग्रह किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के साथ बातचीत करना ऊर्जा पूर्ण रहा। उन्होंने परीक्षार्थियों से तनाव रहित होकर परीक्षाएं देने, चुनौतियों से निपटने के व्यवहारिक तरीके अपनाने, सामन्जस्य स्थापित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया। 

पीएम मोदी ने बताया कि इस वर्ष परीक्षार्थियों के साथ देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और उनके अधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग, दिल्ली में महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें