थाना प्रभारी ने कहा प्रत्येक गाँव में ग्राम सुरक्षा समिति हो... - CG Sandesh

थाना प्रभारी ने कहा प्रत्येक गाँव में ग्राम सुरक्षा समिति हो ,अवैध शराब बिक्री करने वाले लोगों की थाना में दे सूचना

1 सितम्बर बम्हनी(बसना)।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ल के निर्देशन पर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वेदव्रत सिरमौर एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली महोदय श्री राजीव शर्मा के मार्ग दर्शन में 31 अगस्त 2019 को बसना थाना अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम बम्हनी में ग्राम रक्षा समिति का बैठक रखा गया.

बैठक में बसना थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर के द्वारा ग्रामीणों को फर्जी फोन कॉल, लॉटरी, बैंक ए टी एम फ्राड, आनलाईन ठगी,अवैध शराब बिक्री करने वाले लोगों की थाना में सूचना देना, यातायात नियम का पालन करने एवं बच्चो को यातायात के बारे में जानकारी दिया गया.

ग्रामीणों से साईबर क्राइम जैसे वाटशाप, फेशबुक, फर्जी काल से बचने, सोना-चाँदी ठगी से बचने जानकारी दिया तथा ऐसे कॉलर से फर्जीवाड़ा करने वाले से बचने की हिदायत दिया गया और कोई भी घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए बताया गया. उपरोक्त इसकी जानकारी रूपानंद साव ने दी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें