क्या सरकार देगी बेरोजगारी भत्ता... तथ्य जांच इकाई ने कही यह ... - CG Sandesh

क्या सरकार देगी बेरोजगारी भत्ता... तथ्य जांच इकाई ने कही यह बात

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि बेरोजगारी भत्ता योजना 2026 के अन्तर्गत सरकार बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

 पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि यह दावा फर्जी है और केंद्र सरकार द्वारा ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं की गई है। लोगों से किसी भी अज्ञात लिंक या वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने का आग्रह किया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें