news-details

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से होगी 12वीं के उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई इस वर्ष से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग लागू करेगा। हालांकि, कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले की तरह ही भौतिक रूप से किया जाएगा।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड ने दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस वर्ष की परीक्षा से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग शुरू करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने इस वर्ष से कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है।

यह परीक्षा उन छात्रों के लिए वैकल्पिक होगी जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। बोर्ड ने बताया कि वह कल सुबह 11 बजे परीक्षा संचालन और ऑन-स्क्रीन मार्किंग के दिशानिर्देशों को समझाने के लिए एक लाइव वेबकास्ट का आयोजन करेगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें