सरायपाली : ज्वेलर्स की दुकान पर चोर ने किया हाथ साफ, वारदात सी.सी. टीव्ही में कैद.
बीती रात सरायपाली के संतोष ज्वेलर्स में ताला तोड़कर लाखों कि चोरी होने की खबर है. जानकारी के अनुसार शहर के संतोष ज्वेलर्स में किसी अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़ कर अंदर का ग्रील वाला वाला भी ताला तोड़कर अंदर घुसा और मोबाइल का टॉर्च से ज्वेलरी के दुकान में हाथ साफ किया.
इस घटना की पूरी वारदाद तीसरी आँख सी.सी. टीव्ही फुटेज ने कैद कर लिया है. जिसके आधार पर सरायपाली पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. हालांकि अभी तक किन-किन सामनों की चोरी हुई है इस बात का खुलाशा नहीं हो पाया है.मामले में सरायपाली थाना प्रभारी प्रदीप मिंज ने बताया कि चोरी की घटना लगभग रात 2 बजे की है. जहाँ से चांदी के जेवरात का पार किया जाना बताया जा रहा है. फिलहाल सी.सी टीव्ही के फुटेज के अनुसार भी जाँच चल रही है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें