news-details

बस्तर में माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान जारी हैं। इस अभियान के तहत सीआरपीएफ की 196 वाहिनी और कोबरा 204 की संयुक्त टीम ने ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल अभियान चलाया।
इस तलाशी अभियान में माओवादियों के द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम एवं पॉलिथिन में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, राशन और अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गयी।

बरामद सामानों में डेटोनेटर, गन पावडर, स्टील ड्रम, लोहे का ड्रम, माओवादी जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट और माओवादी साहित्य भी शामिल हैं। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें