मिशन वात्सल्य योजना के तहत केस वर्कर पद पर निकली भर्ती - CG Sandesh

मिशन वात्सल्य योजना के तहत केस वर्कर पद पर निकली भर्ती


दंतेवाड़ा : महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, इंद्रावती भवन, रायपुर द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन संचालन हेतु भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। 

जिला स्तर पर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट तथा रेलवे स्टेशन स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क में रिक्त 01 पद केस वर्कर की पूर्ति की जानी है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। इस संबंध में अधिकारी जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त कर सकते है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें