देशभर के शिक्षकों के सशक्तिकरण के लिए 'द टीचर ऐप' लॉन्च - CG Sandesh

देशभर के शिक्षकों के सशक्तिकरण के लिए 'द टीचर ऐप' लॉन्च

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में भारती एयरटेल फाउंडेशन और CK-12 फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किए गए "द टीचर ऐप" के दूसरे संस्करण का लॉन्च किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित इस ऐप को शिक्षक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए तैयार किया गया है, जिसका लाभ प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को मिलेगा। 

"द टीचर ऐप" में 45 से अधिक AI आधारित शिक्षण टूल्स एकीकृत किए गए हैं, ताकि तकनीक की मदद से भारत की स्कूली शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार लाया जा सके। शिक्षकों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू किए गए इस ऐप से अब तक देशभर में 2 लाख से अधिक शिक्षक जुड़ चुके हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें