UPSC की तैयारी कराने वाली इस कोचिंग पर लगाया गया जुर्माना - CG Sandesh

UPSC की तैयारी कराने वाली इस कोचिंग पर लगाया गया जुर्माना

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण- सीसीपीए ने सिविल सेवा परीक्षा- सीएसई 2023 से संबंधित भ्रामक विज्ञापन जारी करने के लिए वजिराव एंड रेड्डी इंस्टीट्यूट पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने कहा कि संस्थान ने जानबूझकर अपने विज्ञापनों में महत्वपूर्ण जानकारी, विशेष रूप से सफल उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विशिष्ट पाठ्यक्रमों की जानकारी छिपाई थी।

परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद संस्थान ने यूपीएससी सीएसई 2023 के सफल उम्मीदवारों की तस्वीरें अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कीं। सीसीपीए ने कहा कि इन प्रस्तुतियों से उपभोक्ताओं के बीच यह गलत धारणा बनी कि सभी सफल उम्मीदवारों ने संस्थान के पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया था।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें