CG : क्रिकेट में सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

CG : क्रिकेट में सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के असरफ नगर, तकियापारा के एक मकान में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खिलाया जा रहा था.जिसकी सुचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 50 लाख रूपए से अधिक का ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि सामग्री जब्त की गई है. गिरफ्तार आरोपियों कि पहचान सोहेल अहमद खान उर्फ़ मामू (35वर्ष) तथा संतोष कुमार गोंड (38 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें