CG : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, युवती सहित ... - CG Sandesh

CG : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, युवती सहित 2 गिरफ्तार

दुर्ग जिले के भिलाई की छावनी थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 7 लाख रूपए की ठगी करने के आरोप में एक युवती सहित दो अरोपियों को मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पायल पांडे और सिद्धुमन उर्फ लाल पांडे ने रेलवे में अच्छी पहचान है कहकर झांसे में लेकर पीड़ित से पैसे ले लिये. काफी दिनों बाद भी नौकरी नहीं लगने पर आरोपियों से बात की गई तो बात को घुमाने लगे. जिसके बाद थाने में शिकायत की गई. पुलिस ने उन्हें मध्यप्रदेश से हिरासत में लेकर थाना छावनी लाया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने पर कार्रवाई की गई और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें