अवैध शराब रेड कार्यवाही में सांकरा पुलिस ने 4 लीटर और बसना प... - CG Sandesh

अवैध शराब रेड कार्यवाही में सांकरा पुलिस ने 4 लीटर और बसना पुलिस ने 2 लीटर जप्त की महुआ शराब.

बसना पुलिस ने 2 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गढफुलझर आमापाली रोड किनारे एक आरोपी से हाथ भट्टी अवैध महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया है कि डमरूधर सतनामी नामक व्यक्ति को पकड़कर पुछताछ करने पर उसने अपने घर में अवैध रूप से बिक्री वास्ते रखे हाथ भठ्ठी महुआ शराब का होना कबुल किया. और अपने घर से एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन पांच लीटर वाली अंदर भरा हुआ दो लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 200/- रूपये को निकाल कर पेश किया. जिसे पुलिस ने जप्त कर 34 ए आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया.

सांकरा पुलिस ने 2 सितंबर को मुखबीर से सुचना पर ग्राम जेराभरन से 4 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया है कि हेमसागर भोई अपने घर के सामने वार्ड क्रमांक 8 जाने के रास्ते पर अवैध रूप से हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब बिक्री हेतु रखा था. जिसकी सूचना पर आरोपी के घर के सामने दबिश दिया गया जहाँ आरोपी हेमसागर भोई के कब्जे में एक सफेद प्लास्टिक का खाद बोरी वाले थैला के अंदर सफेद प्लास्टिक का जरकीन रखे मिला. जरकीन के अंदर करीब 04 लीटर महुआ शराब हाथ भट्ठी का बना मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध को विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें