चाइल्ड केयर यूनिट खोले जाने तथा प्रसूति एवं महिला रोग विशेषज... - CG Sandesh

चाइल्ड केयर यूनिट खोले जाने तथा प्रसूति एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति को लेकर नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव से की मुलाकात.

सराईपाली नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली में चाइल्ड केयर यूनिट खोले जाने तथा प्रसूति एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति किये जाने को लेकर कल स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के निवास गए थे. जहां उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और सराईपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं से अवगत कराकर उन्हें ज्ञापन दिया.

नेता प्रतिपक्ष रैना ने बताया कि मंत्री जी ने जल्द से जल्द को मांग पूरी करने का ठोस आश्वासन दिया है. सराईपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चाइल्ड केयर यूनिट और प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण सराईपाली के दूरस्थ इलाकों से इलाज के लिए पहुंचे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

सुविधाओं के आभाव में लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया जाता है. जिससे उनकी समस्याएं और भी है अधिक बढ़ जाती है. सरायपाली ब्लाक मुख्यालय से जिला मुख्यालय की दूरी 120 किलोमीटर है. जबकि वनांचल क्षेत्र में जिला मुख्यालय की दुरी 160 किलोमीटर तक हो जाती है. ऐसे में मरीज को जिला अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की समस्या, एक बड़ी समस्या बनकर सामने खड़ी हो जाती है.

नेता प्रतिपक्ष रैना ने बताया की चाइल्ड केयर यूनिट सराईपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खुलने से तथा प्रसूति एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को राहत मिलेगी और बेहतर इलाज मिल सकेगा.


अन्य सम्बंधित खबरें