अब व्यपारियों को लाइसेंस बनवाने या पंजीयन कराने नहीं लगाना प... - CG Sandesh

अब व्यपारियों को लाइसेंस बनवाने या पंजीयन कराने नहीं लगाना पड़ेगा जिला मुख्यालय का चक्कर

व्यापारियों को लाइसेंस बनवाने या पंजीयन कराने के लिए सराईपाली से 120 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय महासमुंद जाना पड़ता रहा है. लेकिन सराईपाली नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष द्वारा शिविर लगाए जाने की मांग किए जाने के बाद अधिकारियों ने शिविर लगाने की मांग को स्वीकार किया है और अब व्यापारियों को जिला मुख्यालय की दौड़ भाग करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.

आज सराईपाली पहुंचे जिला खाद्य एवं औषधि अधिकारी तृप्ति जैन व ज्योति भानु से ढाबा होटल व्यवसायी, किराना व्यवसायी, मेडिकल दुकान संचालकों को लाइसेंस बनाने में आ रही दिक्कतों को लेकर हरदीप सिंह रैना जिलाध्यक्ष होटल ढाबा एशोसिएशन, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सेवा शंकर अग्रवाल, किराना व्यपारी संघ अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने चर्चा की तथा सराईपाली में शिविर लगाकर होटल, ढाबा, किराना,तथा मेडिकल का लाइसेंस बनाए जाने की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी. जिसपर प्रतिक्रिया देती हुए जिला खाद्य एवं औषधि अधिकारी तृप्ति जैन ने ठोस आश्वाशन व्यपारियों को दिया कि जल्द शिविर लगाया जाएगा ओर उसकी तिथि व्यपारियों बताई जाएगी.

किराना व्यापारी होटल ढाबा व्यवसाई मेडिकल दुकान संचालक आसानी से खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा लगाए जाने वाले शिविर में पंजीयन या लाइसेंस बनवा पाएंगे. साथ ही साथ हरदीप सिंह रैना ने खाद्य अधिकारियों से बसना, पिथौरा, और झलप में भी केम्प लगाकर लाइसेंस बनाने की मांगी की.

खाद्य अधिकारियों से चर्चा के दौरान होटल ढाबा एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह रैना चेम्बर ऑफ कॉमर्स सराईपाली के अध्यक्ष सेवा शंकर अग्रवाल, किराना व्यपारी संघ के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल शेखर अग्रवाल , घांसी राम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल , चाचा श्री मेडिकल, मेहर मेडिकल आदि उपस्थित थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें