दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय लंबर में किया गया शिक्षक दिवस का आयोजन.
दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय लंबर में छात्र प्रबंधन समिति के द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि रूप में माननीय श्री मानवेंद्र सिंह अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरायपाली व कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री जी एस तोमर अध्यक्ष दुर्गा शिक्षण और सेवा समिति लम्बर थे.
शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचरत्न सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मान मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया. जिसमें सर्व श्री खेमराज पटेल सेवा निवृत्त प्राचार्य बस्ती सरायपाली, सेवा निवृत्त प्राचार्य श्री के आर पटेल, सेवानिवृत्त प्राचार्य डंगनिया श्री ओपी चौधरी, सेवा निवृत्त प्राचार्य परसोदा श्री केसी भोई, सेवा निवृत्त प्राचार्य अर्जुन्दा श्री ध्रुव मालिक व सेवा निवृत शिक्षक बैदपाली सम्मानित किये गए.कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती व डॉक्टर राधाकृष्णन की पूजा अर्चना करके की गई. सर्वप्रथम उद्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य जीपी पटेल द्वारा स्कूल प्रबंधन संचालन गतिविधि व शिक्षक दिवस के बारे में उदबोधन दिया.
मुख्य अतिथि महोदय के छात्र छात्राओं को अनुशासन पर चलने नियमों का पालन करते हुए विद्या अध्ययन हेतु कहा व डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के आदर्शो पर चलने हेतु प्रेरित किया. उसी कड़ी में श्री खेमराज पटेल ने कर्म भाग्य के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को कर्म पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया एवं श्री के आर पटेल ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारण कर पढ़ने व आगे बढ़ने के लिए कहा. ध्रुव मलिक ने व्यक्ति अनुशासन से आगे बढ़ता है और यहां के बच्चे अनुशासित हैं निश्चित ही आगे बढ़ेंगे.कार्यक्रम को उदबोधन कन्हैयालाल जी एस तोमर, आर आर पटेल जी ने किया. सभी पंचरत्न सेवा निवृत्त शिक्षकों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया. एवं उनके द्वारा शाला सौंदरीकरण एवं पौधों की सुरक्षा हेतु 84 हज़ार सहयोग राशि प्रदान किया गया.
श्री आर आर पटेल सेवानिवृत्त व्याख्याता द्वारा स्वर्गीय श्री मोहनलाल पटेल जी की स्मृति में स्कूल में वाटर कूलर देने की घोषणा की गई है.कार्यक्रम में श्री कमलेश चौरसिया, मदनलाल चौरसिया, श्यामसुंदर चौधरी, अभिमन्यु पटेल, एवं दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित थे. सभी शिक्षकों को श्री फल व लेखनी से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन के आर के पटेल व्याख्याता के द्वारा किया गया. 
