बिजली खम्भा के नीचे जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा... - CG Sandesh

बिजली खम्भा के नीचे जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा.

बसना पुलिस ने रविवार को ग्राम गौरटेक में आम गली बस्ती मे बिजली खम्भा के नीचे में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 5 लोगों पर कार्यवाही किया है. उनके पास से कुल 2300 रुपए जब्त किए है. प्रधान आरक्षक राजेश सिंह सिकरवार के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम गौरटेक आम गली बस्ती मे बिजली खम्भा के नीचे कुछ जुआडियान रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है.

जिस पर कार्यवाही हेतु जब पुलिस वहां पहुंची तो कुछ जुआडियान पुलिस को देख कर भाग गये और 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे कुल 5 जुआडियान दिनेश नाग पिता बृजलाल नाग उम्र 40 साल, कमारू दास पिता मगन दास उम्र 45 साल, सदानंद गहीर पिता ईश्वर गहीर उम्र 39 साल, देवेश नाग पिता बालेश्वर नाग उम्र 28 साल, बिदेश पिता निशामणी के पास से कुल 2300 रुपए जब्त किए है

आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें