CG : गाड़ी में हवा भरते वक्त टैंक फटने से मैकेनिक की मौत - CG Sandesh

CG : गाड़ी में हवा भरते वक्त टैंक फटने से मैकेनिक की मौत

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 11 मई को चंद्रपुर के बस स्टैंड के पास एक वाहन में हवा भरते वक्त एयर स्टोरेज टैंक फट गया। इस हादसे में वाहन मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना डभरा नगर पंचायत चंद्रपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड के पास माधव मेडिकल के सामने की है. 

मृतक युवक जुनैद खान (23) चंद्रपुर के वार्ड नंबर 4 मंडी पारा का निवासी था. बताया गया कि जुनैद खान की अभी कुछ दिनों पहले ही शादी हुई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें