news-details

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसका सीधा असर राजधानी पटना में भी देखने को मिल रहा है। मूल्य वृद्धि के बाद शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ गई है, जबकि आम लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पटना में पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत में 3.11 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। लगातार बढ़ते ईंधन दामों से आम जनजीवन पर आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई, वहीं उपभोक्ताओं ने बढ़ती कीमतों पर असंतोष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही मूल्य वृद्धि से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी हो रही है।

दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 97 रुपये 77 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 90 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में अब पेट्रोल 106 रुपये 68 पैसे और डीजल 93 रुपये 14 पैसे प्रति लीटर की दर से मिलेगा। कोलकाता में पेट्रोल 108 रुपये 74 पैसे और डीजल 95 रुपये 13 पैसे प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 103 रुपये 77 पैसे और डीजल का मूल्य 95 रुपये 35 पैसे प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें