अब टोल पर नहीं रुकेंगे वाहन, नया सिस्टम लागू
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत के नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के तहत हाईवे से फिजिकल टोल बूथ और बैरियर (बूम बैरियर) को हटा दिया गया है, जिससे वाहन बिना रुके या गति धीमी किए सीधे गुजर सकते हैं।
इस सिस्टम की शुरुआत गुजरात में सूरत-भरूच खंड (एनएच-48) के चोरायासी टोल प्लाजा पर की गयी। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में इसकी शुरुआत मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा (अर्बन एक्सटेंशन रोड) से की जा चुकी है।
नई व्यवस्था लागू होने से टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम और कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे वाहनों को रुकने या बार-बार स्टार्ट करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
इसके अलावा, टोल कर्मियों और वाहन चालकों के बीच खुले पैसे, देरी या अन्य कारणों को लेकर होने वाले विवादों में भी कमी आने की संभावना है।
- 15-05-2026
सीएम साय ने पेट्रोल-डीजल को लेकर कही यह बात
- 15-05-2026
अब टोल पर नहीं रुकेंगे वाहन, नया सिस्टम लागू