CG : धान खरीदी में बड़ा घोटाला, सूखत बताकर लाखों का गबन
राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। जिले की दो सेवा सहकारी समितियों में धान को “सूखत” बताकर लाखों रुपये के गबन किए जाने के आरोप में खाद्य विभाग ने समिति प्रबंधकों और ऑपरेटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कुहीकला धान संग्रहण केंद्र में करीब 1700 क्विंटल धान को शॉर्टेज दिखाया गया। धान की सूखत बताकर लगभग 63 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है।
वहीं जिले के मोहारा धान संग्रहण केंद्र में समिति प्रबंधक द्वारा 995 क्विंटल धान, जिसकी कीमत करीब 30 लाख 86 हजार रुपये बताई जा रही है, को रिकॉर्ड में सूखत दर्शाकर गायब करने की कथित साजिश का खुलासा ग्रामीणों ने किया।
ग्रामीणों ने मालवाहक वाहन में भरे धान को पकड़कर मामले की जानकारी प्रशासन को दी। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और समिति प्रबंधक सहित इस कृत्य में संलिप्त कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान को उठाव के नाम पर कोचियों को बेच दिया गया। धान खरीदी में सामने आए इस बड़े घोटाले के बाद सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है और आने वाले दिनों में अन्य जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
- 16-05-2026
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन 1 जून तक
- 15-05-2026
महासमुंद : 3 लीटर महुआ शराब जप्त
- 15-05-2026
बागबाहरा : महिला से महुआ शराब जप्त.