news-details

उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे 12 वीं के छात्र

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध सुविधाओं के बारे में एक नोटिस जारी किया है। इसमें निष्पक्ष, पारदर्शी और समान मूल्यांकन प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया है। नोटिस में, सीबीएसई ने कहा है कि जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे दो चरणों वाली समीक्षा प्रणाली का लाभ उठा सकते हैं। इसके पहले चरण में, छात्र अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां मांग सकते हैं। 

ये ऑनलाइन लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी और समीक्षा के लिए डाउनलोड की जा सकती हैं। जबकि दूसरे चरण में, छात्र विसंगतियों के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं या अंकन योजना के आधार पर विशिष्ट उत्तरों के पुन:मूल्‍यांकन का अनुरोध कर सकते हैं। बोर्ड ने कहा कि सभी आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन जमा किए जाने चाहिए, और प्रत्येक चरण के लिए केवल एक आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
छात्र 19 से 22 मई के बीच मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसका शुल्क प्रति विषय सात सौ रुपये है। पाई गई समस्याओं के सत्यापन और पुन:मूल्‍यांकन के लिए आवेदन 26 से 29 मई के बीच जमा किए जा सकते हैं। ......more


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें