1 साल बाद की मोटरसायकल चोरी की शिकायत. - CG Sandesh

1 साल बाद की मोटरसायकल चोरी की शिकायत.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बरपेलाडीह के सुभाषचंद्र ने अपने मोटरसायकल चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई है.

रिपोर्ट में पुलिस को बताया गया है कि 1 अक्टूबर 2018 को सुभाष का लडका प्रेमचंदपति घरेलु समान खरिदने अजय फर्नीचर दुकान बसना आया था. गाड़ी मे चाबी लगा था और शाम को 07.30 बजे एक लम्बा चौड़ा तगड़ा आदमी गाड़ी को चोरी कर ले गया. जिसका पता अब तक नहीं चलने पर 10 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

चोरी हुई गाड़ी एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GH 9860 ब्लेक कलर कीमत 42 हजार रुपये बताया गया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ धारा 379-IPC के तहत दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें