CG : खुद को बीमा एजेंट बताकर वसूलते थे पैसे, 7 गिरफ्तार
कोंडागांव पुलिस ने अंतर्राज्यीय सायबर गिरोह का पर्दाफाश कर इसके 7 सदस्यों को दिल्ली और गाजियाबाद गिरफ्तार किया है। फरसगांव के एसडीओ पुलिस अभिनव उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस की अलग-अलग टीमें पिछले करीब तीन महीने से तलाश कर रही थीं।
उन्होंने बताया कि ये आरोपी खुद को बीमा एजेंट बताकर लोगों से पैसा वसूल किया करते थे और अलग-अलग मोबाइल फोन से फर्जी मैसेज भेजकर उनके साथ ठगी किया करते थे।
पुलिस ने मामले में आरोपी इसरार अहमद, संगम विहार दिल्ली, आकिल, बरेली (हाल निवासी संगम विहार दिल्ली),शिवम गुप्ता, संगम विहार दिल्ली, नितिन कुमार त्यागी, गाजियाबाद, राजा हुसैन, नई दिल्ली,तरुण कौशिक, रोहतास नगर दिल्ली, प्रदीप बघेल, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें