क्या पीएम मोदी ने महिलाओं से ब्यूटी पार्लर न जाने की अपील की? जानें पूरी सच्चाई...
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बचत करने की अपील की थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी को कथित तौर पर महिलाओं से ब्यूटी पार्लर न जाने की अपील करते हुए दिखाया जा रहा है। यूजर्स इस वीडियो को सच मानकर शेयर कर रहे हैं।
पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। पड़ताल में सामने आया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बचत को लेकर पीएम मोदी के मूल वीडियो को AI की मदद से एडिट कर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो डीपफेक है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने 15 मई 2026 को वायरल वीडियो को शेयर किया। 10 मई 2026 को अपलोड किया गया यह वीडियो हैदराबाद में आयोजित एक रैली का है, जहां नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने के लिए वर्क फ्रॉम होम अपनाने, स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी.
हालांकि, पूरे वीडियो में कहीं भी पीएम मोदी महिलाओं को ब्यूटी पार्लर न जाने की सलाह देते हुए नहीं दिखाई देते। पीटीआई की पड़ताल में सामने आया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बचत को लेकर पीएम मोदी के मूल वीडियो को AI की मदद से एडिट कर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।