विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु नोटीफिकेशन जारी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारत सरकार के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आयोग की वेबसाइट पर जारी हुआ विस्तृत विज्ञापन
आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 04/2026 में भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए गए हैं। यह विज्ञापन यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड किया गया है।
29 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 9 मई 2026 से 29 मई 2026 तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया यूपीएससी ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल https://upsconline.nic.in/ora/ पर उपलब्ध है।
दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील
आयोग ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।