सुरक्षाकर्मी एवं सुपरवाइजर पदों पर होगी सीधी भर्ती - CG Sandesh

सुरक्षाकर्मी एवं सुपरवाइजर पदों पर होगी सीधी भर्ती

सूरजपुर जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से काउंसलिंग और मोबिलाइजेशन का आयोजन संस्थान में किया जाना है। एस.आई.एस. के द्वारा सुरक्षाकर्मी, सुरक्षा सुपरवाईजर एवं अन्य पदों में सीधी भर्ती हेतु युवाओं मोबिलाइजेशन किया जाना है।
               
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। जनपद पंचायत प्रेमनगर में शिविर 28 मई 2026 प्रातः 11ः00 से 03ः00 तक, जनपद पंचायत रामानुजनगर 29 मई 2026 प्रातः 11ः00 से 03ः00 तक, जनपद पंचायत ओडगी 30 मई 2026 प्रातः 11ः00 से 03ः00 तक, जनपद पंचायत भैयाथान प्रातः 03 जून 2026 प्रातः 11ः00 से 03ः00 तक, जनपद पंचायत सूरजपुर 04 जून 2026 11ः00 से 03ः00 तक, जनपद पंचायत प्रतापपुर 05 जून 2026 प्रातः 11ः00 से 03ः00 तक निर्धारित की जाएगी।
             
 इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत जरही में 08 जून 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से 03ः00 बजे तक भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें