सराईपाली शहर में बंद हो अवैध शराब की बिक्री :- ज़फर उल्ला - CG Sandesh

सराईपाली शहर में बंद हो अवैध शराब की बिक्री :- ज़फर उल्ला

महासमुंद पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता से रूबरू होकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनके निवारण के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई. जन चौपाल के माध्यम से महासमुन्द पुलिस अधीक्षक ने जनता की समस्याओं को सुना भारी संख्या में अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास जनता पहुंची. जहाँ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल महासमुंद लोकसभा के अध्यक्ष जफर उल्ला के नेतृत्व में सराईपाली शहर में विभिन्न वार्डों में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए आवेदन दिया गया.

जफर उल्ला ने जिले के कप्तान से मांग की सार्वजनिक जगहों पर शहर के वार्डो पर पुलिस के आला अधिकारियों के नंबर चस्पा किया जाए ताकि वार्ड की महिलाएं वार्ड के जागरूक व्यक्तियों द्वारा वार्ड में हो रहे अवैध शराब की बिक्री वार्डों में हो रहे असामाजिक तत्वों की चहलकदमी को लेकर वह आला अधिकारियों से शिकायत कर सकें.

सर्वजनिक जगहों पर आला अधिकारियों के नंबर चस्पा होने के बाद अवैध शराब की तस्करी अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए यह सार्थक प्रयास होगा जिससे कि नागरिक भी जागरूक होंगे और सराईपाली अवैध शराब के अवैध शराब के नशे से मुक्त होगा.

महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए थाना प्रभारी को निर्देश दिया और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात सही. इस मौके पर राजीव संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव इम्तियाज अली भी मौजूद थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें